बांग्लादेश के हिंदुओं पर किए जा रहे अत्याचार के विरोध में नर सेवा नारायण सेवा सदस्यों ने घटनाओं पर किया आक्रोश

बरेली,फरीदपुर :: बांग्लादेश के हिंदुओं एवं अन्य अल्पसंख्यकों पर कियाजा रहे अत्याचार के विरोध में नर सेवा नारायण सेवा ग्रुप फरीदपुर के सदस्यों ने चिंतन बैठक कर उक्त घटनाओं पर आक्रोश जताया, नर सेवा नारायण सेवा ग्रुप के संरक्षक  दीपक सक्सेना जी के आवास पर एक चिंतन बैठक का आयोजन किया गया इसमें बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार की निंदा की गई साथ ही साथ आक्रोश भी जताया
जैसा की पिछले दो-तीन महीनों से विभिन्न समाचार पत्रों और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बांग्लादेश में रह रहे हिंदू अल्पसंख्यकों सिखों आदि पर लगातार सुन्योजित हमले किए जा रहे हैं बहन बेटियों की इज्जत आबरू के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है हिंदुओं की संपत्ति मंदिरों आदि को नष्ट किया जा रहा है , आग हवाले किया जा रहा है
इन घटनाओं से पूरा भारत का जनमानस बहुत ही आक्रोशित है
इसी क्रम में नगर फरीदपुर के नर सेवा नारायण सेवा समाज सेवा ग्रुप के सदस्यों ने चिंतन बैठक कर सरकार और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से बांग्लादेश सरकार पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाकर वहां के अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ फरीदपुर के नगर संघचालक ब्राह्मेंद्र मिश्रा जी ने कहा की
बांग्लादेश के अल्पसंख्यको हिंदुओं पर हमला मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाएं हैं अनुज शर्मा ने कहा की हमे अपने धर्म और देश के लिए लड़ना चाहिए बोलना चाहिए लिखना चाहिए
चिंतन बैठक में ग्रुप के कई सदस्यों और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संग चालक ब्रह्मेंद्र मिश्रा अनुज शर्मा विश्व हिंदू महासंघ के नगर अध्यक्ष चंद्रपाल शर्मा ने भी अपने विचार रखें
नर सेवा नारायण सेवा ग्रुप के संचालक अमित सिंह ने कहा कि भारत सरकार को देश में रह रहे हैं अवैध रोहिंग्याओं को देश से बाहर खदेड देना चाहिए जिससे बांग्लादेश सरकार की अकल ठिकाने आ सके
बांग्लादेश की वित्तीय सहायता सरकार को रोक देनी चाहिए
इससे बांग्लादेश की यूनस् सरकार को सबक सिखाया जा सके ।
चिंतन बैठक में ग्रुप के संरक्षक दीपक सक्सेना दीनदयाल गंगवार संयोजक धर्मेश शर्मा विनय सक्सेना अविरल अग्रवाल मार्गदर्शक कैलाश बिहारी कोषाध्यक्ष हृदयेश तोमर बेनीराम वर्मा पर्वत सिंह कल्पना सिंह
हिंदू महासंघ के चंद्रपाल शर्मा ब्राह्मेंद्र मिश्रा अनुज शर्मा संचालक अमित सिंह आदि महानुभाव सदस्य उपस्थित रहे ।।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks