महिला की हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आए अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

एटा– थाना अवागढ़ पुलिस को मिली सफलता, थाना अवागढ़ क्षेत्रांतर्गत करीब 02 दिन पूर्व हुई महिला की हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आए अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, अभियुक्त की निशानदेही पर आलाकत्ल सरिया बरामद।

घटना का विवरण–
दिनांक 06.12.24 को वादी अनिल कुमार पुत्र बाबू सिंह निवासी ग्राम नगला रूनी थाना अवागढ़ एटा द्वारा थाना अवागढ़ पर सूचना दी गई कि उसकी पत्नी की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिर पर हमला कर के हत्या कर दी गई है। इस सूचना पर थाना अवागढ़ पर मुअस0– 251/24 धारा 103(1) बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी/अनावरण–
आज दिनांक 08.12.2024 को उपरोक्त अभियोग में प्रकाश में आए अभियुक्त प्रबल प्रताप सिंह उर्फ सागर पुत्र संतोष पाल सिंह निवासी नगला रूनी थाना अवागढ़ एटा को समय करीब 11:45 बजे पौंडरी बस अड्डा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-

  1. प्रबल प्रताप सिंह उर्फ सागर पुत्र संतोष पाल सिंह निवासी नगला रूनी थाना अवागढ़ एटा

बरामदगी–

  1. घटना में प्रयुक्त सरिया

गिरफ्तार करने वाली टीम–

  1. थानाध्यक्ष अवागढ़ श्री कपिल कुमार नैन
  2. है0 का0 विमलेश कुमार
  3. का0 शिवा राणा
  4. चा0 है0 का0 महेन्द्र सिंह।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks