
यूपी के औरैया ज़िले में बिधूना नगर में अछल्दा रोड पर एक ‘जायका पिज़्ज़ा हब’ नाम की नई दुकान खुली
‘जायका पिज़्ज़ा हब’ खुलने के बाद लोगों की भारी भीड़ जुटने लगी. शॉप में आने वालों में लड़के-लड़कियों की संख्या ज्यादा थी
शॉप में भीड़ की एक ख़ास वजह थी
पता है- ये वजह क्या थी?
ख़ास ये था कि शॉप में पिज्जा खाने के लिए प्राइवेट केबिन बनाए गए थे
इन केबिन में लड़के-लड़कियां आते और बैठकर पिज़्ज़ा खाते थे. अब प्राइवेट केबिन था तो अक्सर कपल्स रोमांटिक हो जाते
लेकिन खेल तो तब हो गया, जब पता चला कि इन सभी केबिन में छेद करके हिडेन कैमरा लगाए गए थे
इन्हीं छेद के ज़रिए पिज्जा हब के संचालक कपल्स के प्राइवेट मोमेंट्स की वीडियो बनाते और उसको वायरल करते
अब बवाल मचने के बाद पुलिस ने दुकान को सील कर दिया है