सप्तदिवसीय वनवासी श्री राम कथा में दो आदिवासी कन्याओं का कराया गया विवाह

सप्तदिवसीय वनवासी श्री राम कथा में दो आदिवासी कन्याओं का कराया गया विवाह

कन्या विवाह के बाद भंडारे का किया गया आयोजन

चोपन/सोनभद्र-विकास खंड चोपन के ग्राम पंचायत जुगैल में चल रहे संगीतमय सप्तदिवसीय वनवासी श्री राम कथा में पांचवे दिन‌ अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पुज्य दिलीप कृष्ण भारद्वाज महराज जी द्वारा श्री राम के स्वयंवर की‌ कथा में राजा जनक कि कहानी वर्णन करते हुए माता सीता व भगवान श्री राम के स्वयंवर की कथा राम भक्तों को सुनाये वहीं स्वयंवर की कथा समाप्ति के बाद दो आदिवासी गरीब कन्याओं का ग्राम प्रधान जुगैल सुनीता यादव व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश कुमार यादव द्वारा दो कन्याओं का श्री राम,सीता,लक्ष्मण, उर्मिला बनाकर शुभ विवाह कराया गया। श्री राम कथा को सुनने के लिए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत चौबे, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विशाल पांडे,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जुगैल संजीव त्रिपाठी,बीपीआरडी स्कूल जुगैल प्रबंधक व्यासमुनि पांडे, कार्यक्रम अध्यक्ष विनोद तिवारी,सहयोगी कालीचरण,अशोक सिंह,अशोक तिवारी,सोनू सिंह गोड़,शिव गुलाब,गुलाब सिंह, सुरेन्द्र पनिका,जय मंगल सिंह गोंड,रवि यादव, नन्दलाल केशरी,राम प्रसाद, राजेश यादव, तुलसीदास कनौजिया आदि मौजूद रहे|

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks