
भारतीय हलधर किसान यूनियन ने भरी एटा में हुंकार.
किसानों की समस्याओ के समाधान न होने की वजह से यूनियन ने किसानों साथ की बैठक.
भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेद्र सोलंकी ने केंद्र सरकार के किये गए वादों को बताया खोखला.
उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है, किसानों को DAP जैसी खाद तक के लिए संघर्ष करना पड़ा है,
आगे बैठक में उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओ के लिए सरकार कतई गंभीर नहीं है. सरकार के मंत्री के पास भी किसानों की समस्याओ को सुनने का समय ही नहीं है
राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेद्र सोलंकी की इस बैठक की जैसे ही प्रशासन एटा को सुचना लगी. यूनियन के केम्प कार्यालय को भारी पुलिस बल से घेर लिया गया.
शांति पूर्वक इस बैठक के दौरान यूनियन के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी व जिले स्तर के पदाधिकारियों ने किसानों की आवाज बुलंद की.
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेद्र सोलंकी, राष्ट्रीय अध्यक्ष छात्र सभा, अलीगढ मंडल मंत्री किशन कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ उमेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रवि प्रताप, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष अनुज सिसोदिया, मंडल सचिव आगरा शैलेन्द्र सिसोदिया, प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह, प्रदेश संघठन मंत्री डी के यादव, जिला संघठन मंत्री इं शेष प्रताप, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा साजन देव, जिला प्रभारी एटा सचिन वशिष्ठ, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर राघव,मंडल उपाध्यक्ष रानू ठाकुर,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रवि पचौरी, राष्ट्रीय महासचिव संदीप यादव, आदि मौजूद रहें।