भगवान श्रीराम जानकी विवाह पर महावीर कुटिया मंदिर में किया गया भव्य आयोजन

भगवान श्रीराम की ऐसी अनोखी बारात कि देखने वाले रह गए दंग

सिद्धपीठ श्री महावीर कुटिया मंदिर में राम-जानकी विवाह के साथ तीन दिवसीय भव्य महोत्सव का समापन

गिरिडीह: भगवान श्रीराम-जानकी विवाह महोत्सव के साथ प्राचीन सिद्धपीठ श्री महावीर कुटिया मंदिर में तीन दिव्य श्री राम-जानकी विवाह महोत्सव का शुक्रवार की रात समापन हो गया। इसके पूर्व शुक्रवार की शाम भगवान श्री राम की ऐसी बारात कि देखने वाले दंग रह गए। पूरा ओलाहा उल्लास डूब गया। रथों और अश्वों को आकर्षक रूप से उतारा गया था। भव्य लाइटिंग वा गाजे-बाजे के बीच श्रद्धालू नाचते-गाते बारात में जा रहे थे। कुटिया मंदिर रोड से बारात जो बड़ा चौक, गांधी चौक, झंडा चौक होते हुए वापस कुटिया मंदिर लौट आई। झंकी में फूलों की वर्षा की गई। आयोजक महावीर कुटिया समिति ने जगह-जगह बारातियों का स्वागत किया। बारात वापसी के बाद मंदिर परिसर में जयमाला की प्रस्तुति हुई। रात में भजन गायक आकाश-परिचय ने अपने भजनों से बारातियों और मेहमानों को झूम दिया। महावीर कुटिया समिति के राजेश जालान ने इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी टीम एवं सभी आश्रमों को बधाई दी है। इसके आयोजन में राजेश जालान, नीलकमल भारतीय,अमित बाछुका, मुकेश जालान, मिट्ठू खंडेलवाल, रिंकू अग्रवाल, लाला केडिया, संजय अग्रवाल, अमित बसईवाला, विजय शर्मा,मनोज केडिया,सज्जन खंडेलवाल,गोपाल खंडेलवाल आदि सक्रिय थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks