
लखीमपुर खीरी।
भारतीय संविधान के शिल्पकार, सुप्रसिद्ध शिक्षाविद भारत रत्न बाबा साहब डॉ॰ भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस “सामाजिक समरसता दिवस “ के उपलक्ष में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोला जिले की पलिया नगर इकाई द्वारा श्री तेज महिंद्रा सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें पुरस्कार वितरण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नगर अध्यक्ष श्री उदयवीर सिंह जी के साथ प्रधानाचार्य श्री राम प्रताप सिंह जी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला संयोजक श्री आशुतोष जी सुभय शुक्ला पारिजात मिश्रा सहित विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
प्रथम स्थान साक्षी त्रिपाठी द्वितीय स्थान अनुराधा मिश्रा राजनंदिनी मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी को उज्लवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं !!