
लखीमपुर खीरी। पूर्व केन्द्रीय गृह राज्य मन्त्री अजय मिश्र टेनी ने इस बारे में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुये कहा कि के. बी. गुप्ता के दुःखद निधन के बाद हो रहे नगर पालिका परिषद पलिया कलां के अध्यक्ष पद के लिये होने वाले उपचुनाव में लोगों ने जनभावनाओं को आहत करने के लिये राजनैतिक एजेंडे के तौर पर इस झूठ को फैलाने की साजिश की है। उन्होंने ऐसा कुचक्र रचने वाले विरोधियों को कहा कि आरोप लगाने वाला कोई भी व्यक्ति इस सम्बन्ध में स्व. के. बी. गुप्ता के हस्ताक्षर वाले कोई भी अभिलेख सामने लाये और उनसे बात करें। उन्होंने ऐसे लोगों पर सवाल उठाते हुये कहा कि ऐसे लोग अगर के. बी. गुप्ता जी के परिवार के साथ
व्यक्तिगत संवेदना नहीं रख सकते तो कम से कम इंसानियत बनाये रखे।
एक जिन्दादिल इंसान के असमय चले जाने के बाद उनके पीठ पीछे इस तरह के आरोप लगाकर विरोधी लोग निम्न मानसिकता प्रकट कर रहे हैं।
पूर्व मंत्री ने सबसे अपील करते हुये कहा कि इस चुनाव में पलिया की जनता भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी देवी गुप्ता पत्नी स्व. के. बी. गुप्ता को जिताकर उन विकृत मानसिकता वाले लोगों को उनकी असली जगह दिखायेगी। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता कमल के निशान के साथ है, लक्ष्मी देवी गुप्ता के साथ है।