नगर क्षेत्र में मुख्य चौराहों/बाजारों तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में एएसपी राजकुमार सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त।

एटा,गुरुवार रात्रि को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह द्वारा कोतवाली नगर क्षेत्र में मुख्य चौराहों/बाजारों तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई तथा पैदल गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति/वाहन, ढाबा, बार, होटल, पेट्रोल पंप, बस स्टैंड, तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन चेकिंग कर व्यापारी तथा आमजन में जगा सुरक्षा का एहसास। इस दौरान नगर कोतवाली इंस्पेक्टर राजेश चौहान, क्राइम इंस्पेक्टर बेगराम सिंह कश्यप, रोडवेज बस स्टैण्ड चौकी प्रभारी ब्रज मोहन सिंह, हेड कांस्टेबल शैलेंद्र उपाध्याय आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।