
बरेली :: आज दिनांक 05.12.2024 को मानुष पारीक पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा शहर में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली एवं थाना किला क्षेत्रांतर्गत प्रमुख चौराहों, तिराहों, मार्केट, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों व अन्य संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त कर आमजनमानस को सुरक्षा का एहसास कराया गया। इस दौरान महोदय द्वारा आमजनमानस से जनसंवाद स्थापित कर शासन के द्वारा जारी गाइडलाइनों से सभी को अवगत कराया तथा सभी से आपसी भाईचारा, शान्तिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की गई, इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षणाधीन) महोदय, क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय एवं अन्य पुलिस अधिकारी ब कर्मचारीगण मौजूद रहे।