
नवम एटा पुस्तक महोत्सव का हुआ शुभारंभ, रिपोर्ट निशा कांत शर्मा
राजकीय इंटर कालेज पर स्वर्गीय श्री बृजपाल सिंह स्मृति नवम एटा पुस्तक महोत्सव का प्रारंभ आज श्री प्रेम रंजन सिंह माननीय जिलाधिकारी महोदय द्वारा किया गया
पुस्तक महोत्सव में 18 प्रकाशको द्वारा सामाजिक, शैक्षिक, भक्ति ,विज्ञान एवं प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों के स्टाल लगाए गए हैं
जिलाधिकारी महोदय द्वारा सर्वप्रथम फीता काटकर पुस्तक मेले का प्रारंभ किया गया
उनके द्वारा अपने उद्बोधन में लगातार दूसरी बार पुस्तक महोत्सव मे उद्घाटन के अवसर पर उपस्थिति रहने कहा गया कि जनपद में इस प्रकार की पहल एक नई सकारात्मक सोच के साथ परिवर्तन की ओर अग्रसर होने का प्रतीत है
उनके द्वारा माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पुस्तक मेले में अधिक से अधिक विद्यालय के प्रधानाचार्य ,शिक्षक एवं छात्र छात्राओं को प्रतिभाग के संबंध में निर्देशित किया गया
जिलाधिकारी महोदय द्वारा समस्त स्टालों पर उपस्थित पुस्तकों का अवलोकन किया गया
मेले में रोजगार परक शिक्षा के अंतर्गत महारानी लक्ष्मीबाई कन्या इंटर कॉलेज एटा द्वारा लगाए गए खाना खजाना स्टॉल का उनके द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया
इस अवसर पर छात्राओं द्वारा बनाई गये व्यंजनों से संबंधित खाद्य चीजों का उनके द्वारा सेवन करते हुए उन्हें बधाई दी
पुस्तक महोत्सव के संयोजक संजीव यादव सहसंयोजक अनूप दुबे राजीव यादव, भारत वीर वर्मा द्वारा जिलाधिकारी महोदय को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया, पुस्तक मेले में बेसिक शिक्षा विभाग परिवार द्वारा मिशन शिक्षण संवाद से संबंधित अपना स्टॉल भी लगाया गया है जिस पर बेसिक शिक्षा से संबंधित चल रही योजनाएं एवं अन्य कार्यक्रमों की सूचनाओं समस्त लोगों को प्राप्त हो रही है

राजकीय इंटर कॉलेज एटा के 111 में स्थापना वर्ष के अवसर पर पुरातन छात्रों द्वारा उक्त अवधि में विद्यालय में सेवारत रहे प्रधानाचार्य, शिक्षक, कार्यालय सहायक के पद पर सेवा उपरांत सेवानिवृत होने वाले समस्त प्रधानाचार्य ,शिक्षकों कार्यक्रम के संयोजक महावीर सिंह यादव, सीपी सिंह यादव, राजीव यादव,मनीष दुबे, राजीव वर्मा ,एवं अन्य पुरातन छात्रों द्वारा स्मृति चिन्ह एवं शाल पहनाकर सम्मानित किया गया सेवानिवृत प्रधानाचार्य, शिक्षक, सहायक में श्री शौकीन सिंह यादव, श्री राम गोपाल सिंह यादव, श्री रामवीर सिंह यादव, श्री केदार सिंह वर्मा, रामनरेश सोलंकी ,श्री नेम सिंह चौहान, श्री हाकिम सिंह वर्मा, हरिश्चंद्र दुबे ,श्री राम ,आदि उपस्थित रहे
पुस्तक महोत्सव में आयोजित प्रतियोगिताओं के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 20 से अधिक विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया निर्णायक मंडल द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार
रंगोली प्रतियोगिता सीनियर वर्ग
प्रथम स्थान -श्री माधवानंद इंटर कॉलेज कसैला
द्वितीय स्थान- महारानी लक्ष्मी बाई कन्या इंटर कॉलेज एटा
तृतीय स्थान- रोहन लाल चतुर्वेदी सर्वोदय इंटर कॉलेज एटा
चतुर्थ स्थान -जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय एटा
पंचम स्थान- कल्याणी गर्ल्स डिग्री कॉलेज मारहरा
रंगोली प्रतियोगिता जूनियर वर्ग
प्रथम स्थान -माधवा नंद इंटर कॉलेज कसैला द्वितीय स्थान -श्री दयानंद इंटर कॉलेज भरतोली
तृतीय स्थान- एंजेल द फ्यूचर स्कूल मारहरा
चतुर्थ स्थान -सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एटा
पंचम स्थान -जलेसर पब्लिक स्कूल जलेसर ने प्राप्त किया
वाद-विवाद विवाद प्रतियोगिता आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग उचित अनुचित
सीनियर वाद विवाद प्रतियोगिता
पक्ष
कल्याणी इंटर कॉलेज मारहरा की द्वारा पक्ष में प्रथम ,द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया गया एवं
विपक्ष
में प्रथम स्थान- सरस्वती विद्या मंदिर एटा
द्वितीय स्थान -जनता इंटर कॉलेज परसोंन
तृतीय स्थान- जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज ने प्राप्त किया
वाद विवाद जूनियर वर्ग
पक्ष
प्रथम स्थान-श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज
द्वितीय स्थान- मां अंजना पब्लिक स्कूल
तृतीय स्थान-माउंट लिटेरा स्कूल
विपक्ष
प्रथम स्थान- श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज
द्वितीय स्थान- डीपी इंटर कॉलेज कठोली
तृतीय स्थान- मां अंजना पब्लिक स्कूल
पुस्तक महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर श्री कृपा शंकर वर्मा सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक अलीगढ़ डॉक्टर इंद्रजीत जिला विद्यालय निरीक्षक एटा ,डॉ रामनिवास यादव, प्रधानाचार्य श्री सुभाष सिंह, मनोज कुमार तिवारी ,श्री राजवीर सिंह श्री नरेंद्र सिंह यादव , देवेंद्र चौधरी बंटी अध्यक्ष फुटबॉल संघ, श्री राकेश गांधी पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका , मेधाव्रत शास्त्री,सुशील यादव ग्राम प्रधान, श्रीमती नीतू राघव, डॉक्टर नीतू यादव, श्री संजय शर्मा, शैलेंद्र गुप्ता ,बृजेश कुमार, मनीष दुबे,राजीव वर्मा, पद्मेंद्र वार्ष्णेय ,रवि शंकर, संजय सिंह, निहारिका वर्मा, किरण यादव ,मंजू दुबे ,मनोरमा , पवन यादव, पराग यादव, डॉ अनुमित द्विवेदी, मनोज कोच ,सत्येंद्र कश्यप, सेवाराम ,अर्जुन आदि उपस्थित रहे
आज पुस्तक मेले में राजकीय बालिका इंटर कालेज, राजकीय इंटर कॉलेज, आइडियल पब्लिक स्कूल, सेंट एंड्रयूज निधौली कला, सरस्वती वरिष्ठ विद्या मंदिर ,एंजेल फ्यूचर पब्लिक स्कूल मारहरा ,एमजीएचएम इंटर कॉलेज मारहरा ,आदर्श इंटर कॉलेज जलेसर, श्री दयानंद इंटर कॉलेज भरतोली, जनता इंटर कॉलेज कैलठा, कल्याणी इंटर कॉलेज मारहरा , माधवानंद इंटर कॉलेज कसैला ,दून पब्लिक स्कूल ,सहित तीन दर्जन से अधिक विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा पुस्तक मेले में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग एवं पुस्तकों का क्रय किया गया ,
पुस्तक महोत्सव के संयोजक संजीव यादव एआरएम द्वारा समस्त उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों, प्रधानाचार्य, छात्र छात्राओं का आभार व्यक्त किया गया
मंच का संचालन श्री संजय शर्मा द्वारा किया गया
पुस्तक मेले के सहसंयोजक अनूप द्विवेदी द्वारा समस्त माध्यमिक, बेसिक के प्रधानाचार्य शिक्षकगणों से अनुरोध किया गया है कि वह चार दिवसीय पुस्तक मेले में आयोजित प्रतियोगिताओं एवं प्रकाशको के स्टालों का अपने विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा अधिक से अधिक भ्रमण करते हुए इस जनपद के लिए प्रारंभ की गई सकारात्मक पहल को आगे बढ़ाने की पहल में सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें
कल दिनांक 6 दिसंबर पुस्तक महोत्सव में मेहंदी प्रतियोगिता , स्किट , लघु नाटिका प्रतियोगिता, गांधी वादी ट्रस्टी शिप की वर्तमान में प्रासंगिकता एवं शिक्षक कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा