
चोर चोर मौसेरे भाई की कहानी की तर्ज पर मैहर नगर पालिका विभाग,
सीएम हेल्प लाइन की शिकायत को भी ठेंगे पर रखते प्रभारी लाल बिहारी तिवारी,
मामला देवी जी धाम मे परशुराम धर्मशाला एवं शाहू समाज धर्मशाला की,
शिकायत की जाँच करने वाले प्रभारी भी वही, और घटिया निर्माण करवाने वाले इंजीनियर भी लालबिहारी तिवारी तो जाँच कैसे होगी सही?
कमीशन के खेल मे सब कुछ नियम व शर्तो को घोर कर पी गये है जिम्मेदार कर्मचारी?
मैहर। नगर पालिकापरिषद मैहर अंतर्गत दो धर्मशालाओं का निर्माण शारदा देवी जी धाम मे कराया जा रहा परशुराम धर्मशाला व शाहू समाज धर्मशाला जिसमे लगातार घटिया निर्माण की खबरे चल रही थी इसी के तहत सीएम हेल्पलाइन शिकायत भी की गई करीब 1 हफ्ते बाद सीएम हेल्पलाइन से फोन शिकायतकर्ता के फोन पर आया की आपके द्वारा जो धर्मशाला को लेकर शिकायत की गई थी उसका निरकरण विभाग द्वारा कर दिया गया क्या आप संतुस्ट है, अब सवाल यह उठ रहा है की जब विभाग हि सीएम हेल्प लाइन की शिकायतों पर झूठी जानकारी दे और सीएम हेल्पलाइन की व्यवस्था को मजाक बना दे तो कैसे लोग विश्वास करेंगे और सीएम हेल्पलाइन पर फोन कर शिकायत दर्ज करायेगे, सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार नगर पालिका मैहर मे सीएम हेल्पलाइन मे शिकायत आने पर प्रभारी है लालबिहारी तिवारी और धर्मशाला के विभागीय देखरेख करने वाले भी लाल बिहारी तिवारी है जब दोनो के रखवाले लालबिहारी तिवारी ही है ऐसे मे कैसे जाँच सही होगी इसलिए तो सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का मजाक बनकर रह गया है सूत्र यह भी बताते है की काम का कमीशन जब शिकायत हुई तो शिकायत मे सहयोग करने मे कमीशन इसिलए तो सीएम हेल्प लाइन मे झूठी जानकारी देकर ठेकेदार का सपोर्ट कर रहे है लालबिहारी तिवारी घटिया निर्माण करवाने के पुराने खलीफा है इंजीनियर लाल बिहारी तिवारी,