गंजडुंडवारा, दरियावगंज और भरगैन में आधार सेंटरों को खोले जाये

गंजडुंडवारा, दरियावगंज और भरगैन में आधार सेंटरों को खोले जाये  संज्ञान में लाना चाहते हैं कि गंजडुंडवारा, दरियावगंज और भरगैन में एक भी आधार सेंटर नहीं है। एक आधार सेंटर जो गंजडुंडवारा पोस्ट ऑफिस में काम कर रहा था वह भी बंद है। पहले गंजडुंडवारा में चार आधार सेंटर काम कर रहे थे- एक केनरा बैंक में, एक पोस्ट ऑफिस में और दो गनेशपुर बीआरसी में लेकिन अब सब बंद कर दिए गए हैं जिससे लोगों को आधार अपडेट कराने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

आपको यह भी अवगत कराना है कि भरगैन और दरियावगंज में शुरू से ही एक भी आधार केंद्र नहीं है।

भरगैन के लोगों को 7 किलोमीटर दूर दूसरे जिले यानी एटा में राजा के रामपुर में आधार कार्ड में अपडेट कराने के लिए जाना पड़ता है जिससे भरगैन वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

महोदया, अगर यह आधार कार्ड अपडेट का काम ब्लॉकों में भी शुरू कर दिया जाए, तो लोगों को बहुत सुविधा हो जाएगी।

अतः आपसे आग्रह है कि आधार अथॉरिटी को आपके द्वारा एक पत्र लिखा जाए जिसमें पटियाली तहसील के गंजडुंडवारा, दरियावगंज और भरगैन में आधार सेंटर खोलने का आग्रह किया जाए।

आशा करते हैं आप इस संबंध में आधार अथॉरिटी को एक पत्र लिखेंगी और पटियाली तहसील के गंजडुंडवारा, दरियावगंज और भरगैन में आधार सेंटरों को खुलवाने का प्रयास करेंगीं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks