बस स्टैंड पर पुलिस चौकी के ठीक सामने हो रहा है गैर कानूनी काम

जिला पूर्ति अधिकारी की नाक के नीचे हलवाई कर रहे हैं एलपीजी गैस सिलेंडर का दुरुपयोग


एटा। एटा उत्तर प्रदेश का वह स्थान है जहां पैसा देकर कानून के रखवालों के सामने ही प्रतिदिन कानून तोड़ते रहिए कोई कानून का रखवाला अपने कान तक नहीं हिलाएगा। एटा का रोडवेज बस स्टैंड ऐसे स्थान पर हैं जहां से जिला आपूर्ति अधिकारी का कार्यालय बमुश्किल सौ मीटर दूर है, वहीं बस स्टैंड पुलिस चौकी के सामने सड़क पार हलवाई प्रतिबंधित एलपीजी गैस सिलेंडरों का उपयोग कर कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं और कानून के रखवाले मूकदर्शक बने हुए हैं।

एटा मुख्यालय पर बस स्टैंड और पुलिस चौकी के सामने जी टी रोड स्थित सुम्मेर धर्मशाला पर मिठाई, समोसे और चाय आदि का व्यापार करने वाले छोटे से लेकर बड़े सभी हलवाई एलपीजी सिलेंडर का उपयोग करते सरेआम दिखाई देते हैं लेकिन व्यावसायिक कार्यों में एलपीजी गैस का उपयोग बंद कराने हेतु जिला आपूर्ति विभाग के अधिकारियों द्वारा इन हलवाईयों पर कभी छापे नहीं मारे जाते जिससे एलपीजी गैस का दुरुपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। कानून के मुताबिक व्यावसायिक कार्यों में व्यावसायिक गैस सिलेंडर का प्रयोग किया जाना चाहिए। एलपीजी गैस सिलेंडर का व्यावसायिक कार्यों में उपयोग गैरकानूनी है।

पुलिस विभाग को सभी के बारे में पूरी जानकारी होती है उसे यह भी मालूम होता है कि कौन व्यक्ति गैरकानूनी कृत्य कर रहा है और कौन ईमानदारी से जीवन यापन कर रहा है लेकिन जब कभी गैरकानूनी कृत्य करने वालों की पुलिस से निकटता हो जाती है तो पुलिस देखते हुए भी जान पहचान के लोगों द्वारा किए जाने वाले गैरकानूनी कार्यों को अनदेखा कर देती है। एटा के बस स्टैंड पर हलवाईयों द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडरों के उपयोग को भी पुलिस इसीलिए अनदेखा कर रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks