संभल जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, पुलिस प्रशासन पर लोकतंत्र कुचलने का लगाया आरोप

बरेली। संभल हिंसा में मारे गए युवकों के परिजनों से मिलने जा रहे बरेली के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका तो सभी धरने पर बैठ गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर लोकतंत्र कुचलने का आरोप लगाया। कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।आवास विकास स्थित कांग्रेस महानगर अध्यक्ष के आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता केबी त्रिपाठी का कहना है कि संभल में जो हुआ, उसके जिम्मेदार मुख्यमंत्री हैं। उनकी नैतिक जिम्मेदारी है कि पांच युवकों की मौत पर उन्हें पद छोड़ देना चाहिए।
महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला का कहना था कि दोपहर 12 बजे रवानगी का समय था लेकिन सुबह साढ़े आठ बजे से ही हमारे घर पर पुलिस पहुंच गई और जाने नहीं दिया। हमारा मकसद वहां जाकर देखना है कि वहां क्या हुआ था। पीड़ित परिवार के परिजन का हाल क्या है इसको भी देखेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता शांतिपूर्ण तरीके से वहां जाएंगे। इस दौरान नबाब मुजाहिद खान,महेश पंडित, राज शर्मा समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे। आखिर में बातचीत के बाद कांग्रेसियों का संभल जाने का कार्यक्रम निरस्त करना पड़ा। अब आगे की कांग्रेसियों की रणनीति क्या होगी इसकी घोषणा अभी नहीं की गई है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks