

एटा ~ असीसी कॉन्वेंट स्कूल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह तथा डीएम एटा श्री प्रेमरंजन सिंह की उपस्थिति में “यातायात जागरूकता माह नवंबर वर्ष 2024” का समापन समारोह आयोजित किया गया।
आज दिनांक 02.12.2024 को असीसी कॉन्वेंट स्कूल में "यातायात जागरूकता माह नवंबर वर्ष 2024" का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान डीएम एटा श्री प्रेम रंजन सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर समापन समारोह की शुरुआत की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह द्वारा यातायात नियमों का पालन करते हुए नियमों के प्रति जागरूक रहने के संबंध में वक्तव्य दिए गए। डीएम एटा श्री प्रेम रंजन सिंह ने सड़क सुरक्षा के संबंध में संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को यातायात नियमों के प्रति जागरूक रहते हुए उनका पालन करना चाहिए। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा यातायात नियमों के संबंध में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया जिसके उपरांत बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री योगेन्द्र सिंह, कमान्डेंट हो0गा0 श्री विनोद कुमार, एआरटीओ श्री सतेन्द्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात श्री अमित कुमार, एलआईयू निरीक्षक श्री अजय त्रिपाठी, प्रभारी उपनिरीक्षक यातायात श्री अनिल वर्मा व अन्य यातायात कर्मी एवं अन्य पुलिस बल सहित स्कूल स्टाफ व भारी संख्या में छात्र-छात्रा मौजूद रहे।
यातायात माह के अंतर्गत किए गए कार्यों का विवरण
- यातायात जागरूकता हेतु जनपद में 02 नुक्कड़ सभा आयोजित की गईं।
- वाहनों द्वारा शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात जागरूकता हेतु प्रचार प्रसार किया गया।
- यातायात स्लोगन नियमों एवं सुरक्षात्मक निर्देश संयुक्त 18700 पंपलेट बाँटे गए।
- यातायात जागरूकता हेतु 28 होर्डिंग्स लगाए गए।
- 2158 ट्रैक्टर ट्राली एवं अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए व समाचार पत्रों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स फ़ेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर के माध्यम से प्रचार प्रसार कर जागरूक किया गया।
- जनपद में 22 बैनर लगाए गए हैं।
- यातायात माह के अंतर्गत 07 स्कूलों में सभाएँ आयोजित कराई गई जिसमें 5447 छात्रों ने प्रतिभाग किया।
- यातायात माह के अंतर्गत 5158 ई-चालान किए गए।
- यातायात माह के अंतर्गत कुल 7106300 रुपए का शमन शुल्क किया गया।