
आगरा,राजा महेन्द्र प्रताप जयन्ती एवं भारतीय वरिष्ठ नागरिक सेवा संगठन स्थापना दिवस समारोह दिनांक 01.12.24.को सरस्वती विघा मन्दिर पंचकुइंया तहसील रोड शाहगंज जनपद आगरा मे मुख्य अतिथि प्रो/डा श्री के. एस. राणा जी मा कुलपति/उच्चायुक्त ओमान व विशिष्ट अतिथि श्री सुगम आनन्द पूर्व कुलपति, श्री महेश कुमार गोयल जी पूर्व विधायक खैरागढ, श्री भीमसैन चाहर अधीक्षक अभियन्ता जल निगम आगरा की अध्यक्षता मे आयोजित किया गया। जिसमे सेवानिवृत्त C F O शिवदयाल शर्मा द्वारा 60 + आयु वर्ग मे खेल जगत मे नाम रोशन किए जाने पर तथा स्कूल/कालेज के छात्र व छात्राओ, कोल्ड स्टोरेज, पैट्रोल पम्प, हास्पीटल, होटल, गैस गोदाम, शो रुम, संस्थान व फैक्ट्री भवन इत्यादि के कर्म चारियों व N C C के लगे कैम्पों मे छात्र व छात्राओ को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करने एवं जनहित मे प्रशिक्षण प्रदान किए जाने पर भारतीय वरिष्ठ नागरिक सेवा संगठन की ओर से सेवानिवृत्त C F O को शाल उडाते हुए प्रतीक चिह्न के साथ खेल रत्न सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभागार मे उपस्थित श्री यादराम सिंह वर्मा अध्यक्ष, श्री सुरेन्द्र सिंह सजग उपाध्यक्ष, श्री भीमसैन चाहर सचिव/प्रबन्धक, श्री संजय खिरवार, श्रीमती सुनीता नौहवार श्रीमती हृदेश चौधरी व काफी संख्या मे वृद्ध जनों, वीर शहीदों के परिवारी जनों, उत्कृष्ट खिलाडियों, विशिष्ट समाज सेवियों ने सेवानिवृत्त C F O द्वारा खेल जगत मे नाम रोशन किए जा रहे एवं जनहित मे किए जा रहे सराहनीय कार्य की काफी प्रशंसा एवं सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।वरिष्ठ पत्रकार निशा कांत शर्मा एडवोकेट का सम्मान किया गया
