शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत क्षेत्र का भ्रमण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये


जनपद बेरली।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली महोदय द्वारा शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत क्षेत्र का भ्रमण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। आज दिनांक 29.11.2024 को श्री अनुराग आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली महोदय द्वारा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से शहर क्षेत्र का भ्रमण कर कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान महोदय द्वारा संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण किया और स्थानीय पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने गश्त व्यवस्था को और मजबूत करने, अपराधों की रोकथाम के लिए सतर्कता बढ़ाने, तथा जनता के साथ बेहतर संवाद बनाए रखने पर जोर दिया। इसके उपरान्त महोदय द्वारा थाना सीबीगंज क्षेत्रांतर्गत पुलिस अधीक्षक उत्तरी महोदय कार्यालय एवं क्षेत्राधिकारी हाईवे महोदय कार्यालय का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय, पुलिस अधीक्षक उत्तरी महोदय, क्षेत्राधिकारी हाईवे महोदय एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks