एंटी क्राइम एंटी करप्शन द्वारा यातायात गोष्ठी का आयोजन बुशरा कान्वेंट गर्ल्स इंटर कालेज में 

बरेली :: आज यातायात निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा यातायात सुरक्षा माह नवम्बर के अन्तर्गत एंटी क्राइम एंटी करप्शन द्वारा यातायात गोष्ठी का आयोजन बुशरा कान्वेंट गर्ल्स इंटर कालेज में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि यातायात पुलिस अधीक्षक  अकमल खान  तथा साथ में टी आई मनीश शर्मा उपस्थित रहे गोष्ठी की शुरुआत मुख्य अतिथि यातायात पुलिस अधीक्षक अकमल खान जी को कालेज प्रधानाचार्य मोहम्मद अनीस ने पुष्पगुच्छ भेंट कर व शाल ओढ़ाकर कर स्वागत किया और साथ ही टीआई मनीश शर्मा व एंटी क्राइम एंटी करप्शन के प्रदेश अध्यक्ष कमल जीत सिंह का भी पुष्पगुच्छ भेंट कर और शाल ओढ़ाकर कर स्वागत किया गोष्टी में

अकमल खान जी कालेज के बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यातायात नियमों को पालन जरूर करें तथा अपने माता-पिता को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरुर पहनने के लिए प्रेरित करें और बच्चों को शपथ दिलाई की यातायात नियमों का पालन करेंगे तथा दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करेंगे, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट ज़रूर पहनेंगे , गोष्ठी को प्रदेश अध्यक्ष कमल जीत सिंह ने भी सम्बोधित किया कार्यक्रम का संचालन श्री खलील कादरी ने किया कार्य क्रम का समापन कालेज के प्रधानाचार्य  मोहम्मदअनीस और श्रीमती जमीला नसरीन ने अपने धन्यवाद सम्बोधन से किया गोष्ठी में यातायात पुलिस अधीक्षक अकमल खान, टीआई श्री मनीष शर्मा,  टीएस आई लखमी चंद, टीएस आई अजीत सिंह एंटी क्राइम एंटी करप्शन से कमलजीत सिंह, सुशील पॉल, समीर खान, कुमकुम शर्मा, राजीव सक्सेना, संजय शर्मा, शहजिल अंसारी, शीबा, कालेज के प्रधानाचार्य श्री अनीस, जमीला नसरीन, पूनम शर्मा, श्री मती जाहिदा बानों, इंचार्ज सैय्यद मुसर्रत, कालेज के समस्त अध्यापक अध्यापिका उपस्थित रहे ।।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks