
सविधान की रक्षा कांग्रेस ही कर सकती है सत्ता में बैठे मठाधीश हर दिन कर रहे हैं संविधान और लोकतंत्र की हत्या
आसिफ़ सैफी
गाजियाबाद
अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के के निर्देश और पश्चिम उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस के आव्हान पर आज संविधान दिवस पर युवा कांग्रेस कार्यालय पर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आसिफ सैफी ने युवाओं के साथ संविधान की प्रस्तावना पढ़ी और नवयुग मार्केट के बाजार में जाकर लोगों को संविधान के प्रतिया दी। शहर के लोगों को संविधान के द्वारा दिए गए हक और अधिकार को बताया गया।
आसिफ़ सैफी अपने युवा साथियों के साथ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और संविधान की रक्षा करने का प्रण किया प्रति को पढ़ा और यह संकल्प लिया। बाबासाहेब आंबेडकर जी की को नमन कर यूथ कांग्रेस के कार्यकरत लोहिया नगर स्थित रष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के आसपास साफ सफाई की और राष्ट्रपति महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आसिफ सैफी ने देश के सभी युवाओं को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि
हमारे संविधान की मूल भावना यह है कि न्याय और अधिकार सभी के लिए एक समान होने चाहिए। सभी को स्वाभिमान के साथ जीने का अवसर मिलना चाहिए।
संविधान समाज के सबसे ग़रीब और कमज़ोर वर्गों की रक्षा के लिए एक शक्तिशाली औजार है। यह जितना मजबूत होगा, हमारा देश उतना ही ताकतवर होगा।
आज के दिन, संविधान के सोच की हिफ़ाज़त करने वाले सेनानियों, शहीदों और संविधान सभा के प्रत्येक सदस्य को नमन करते हुए मैं इसकी रक्षा करने के अपने संकल्प को दोहराता हूं।
यूथ कांग्रेस के संविधान दिवस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम अहमद (सैफी) पूर्व मेयर प्रत्याशी वरिष्ठ नेता लालमन सिंह,युवा कांग्रेस नेता हुमायूं मिर्जा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता उमेश शर्मा ,युवा कांग्रेस नेता अरुण शर्मा ,राजीव गांधी विचार मंच के प्रदेश महासचिव बाबूराम आर्य जिला युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष ताज राणा , जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस उज्जवल गर्ग जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस ऋतिक कुशवाहा जिला महासचिव शिवम यादव जी सोनू जी कृष्ण जी बादल जी धीरज जी परवेज खान जी वह सैकड़ो युवाओं के साथ शामिल हुए।