आइसोलेशन वार्ड की खिड़की से कूदकर कोरोना संदिग्ध फरार, पुलिस तलाश में जुटी

हम नहीं सुधरेंगे! मेरठ मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड की खिड़की से कूदकर कोरोना संदिग्ध फरार, पुलिस तलाश में जुटी

मेरठ : उत्तर प्रदेश में कोरोना संदिग्धों की लापरवाही प्रशासन के लिए आफत का सबब बन रही है। ताजा मामला मेरठ जिले का है। यहां लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 वार्ड में भर्ती एक कोरोना संदिग्ध मरीज मंगलवार की सुबह खिड़की से कूदकर फरार हो गया। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची अधिकारियों ने घटना की जानकारी की और फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता का कहना है कि शहर के लखीपुरा निवासी 23 वर्षीय संदिग्ध मरीज को 19 अप्रैल को कोविड-19 अस्पताल के कोरोना संदिग्ध वार्ड में क्वारैंटाइन किया गया था। मंगलवार की सुबह वह अस्पताल की पहली मंजिल पर बने आइसोलेशन वार्ड से चादर की रस्सी बनाकर खिड़की से कूदकर फरार हो गया। इसकी जानकारी जब मेडिकल स्टॉफ को हुई तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना थाना मेडिकल पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही थाना मेडिकल प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता का कहना है कि युवक के सैंपल की जांच रिपोर्ट आ गई है जिसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस फरार कोरोना संदिग्ध युवक की तलाश कर रही है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks