जिला के नवनिर्वाचित मीडिया अधिकारियों का आईडी कार्ड एवं नियुक्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

भारतीय मीडिया फाउंडेशन जिला चंदौली के मीडिया अधिकारियों एवं पदाधिकारियों अधिकारियों की बैठक हुई संपन्न।

चंदौली।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय
भारतीय मीडिया फाउंडेशन जिला चंदौली के मीडिया अधिकारी एवं पदाधिकारी की बैठक चंदौली जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में मंडल कार्यालय पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर चंदौली में संपन्न हुई।
बैठक में जनवरी 2025 में विशाल महासम्मेलन रखने की तैयारी पर जोरदार चर्चा हुई एवं निर्वाचित पदाधिकारी एवं मीडिया अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
बैठक में सभी को ब्लॉक कम तहसील लेवल पर पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ताओं को जोड़कर एक मजबूत संगठन बनाने की चर्चा हुई।
अगली बैठक 8 दिसंबर को निर्धारित किया गया।
बैठक में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार, राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन अजय सेठ, संयुक्त केंद्रीय अध्यक्ष मैनेजमेंट मदन मोहन पाठक, केंद्रीय उपाध्यक्ष मैनेजमेंट मिथिलेश कुमार मौर्य, राष्ट्रीय महासचिव रामसेवक सैनी, उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रताप चौबे जी ने सभी नवनिर्वाचित मीडिया अधिकारियों पदाधिकारी को आईं कार्ड एवं नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
बैठक में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता मनमोहन कुमार जी ,उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष चिकित्सा फोरम डॉक्टर आलोक शर्मा, , प्रदेश संगठन सचिव मनोज कुमार विश्वकर्मा, वाराणसी मंडल चेयरमैन अशोक कुमार जी, मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल , मंडल सचिव विजेंद्र प्रसाद जितेंद्र मंडल सचिव वाराणसी, डॉक्टर कुंदन कपूर मंडल सचिव वाराणसी,चंदौली जिला चेयरमैन सचिन कुमार पटेल , जिला प्रमुख महासचिव चंदौली राजेंद्र कुमार ,चिकित्सा फोरम के जिला अध्यक्ष डॉक्टर कमला प्रसाद , यूथ विंग के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार , एडवोकेट संजय कुमार पटेल जिला अध्यक्ष अधिवक्ता फोरम चंदौली, जिला उपाध्यक्ष चिकित्सा फोरम चंदौली डॉ अखिलेश कुमार यादव जी,अवधेश उपाध्याय ब्लॉक अध्यक्ष चिकित्सा फोरम नियमताबाद चंदौली अधिकारी वरिष्ठ मीडिया अधिकारी एवं पदाधिकारी मीटिंग में मौजूद रहे।
मीटिंग की सफलता पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आप सभी लोकतंत्र के चौथे प्रहरी हैं और आपको भ्रष्टाचार के खिलाफ खबरों का संकलन कर समृद्ध भारत के नवनिर्माण में अपना योगदान देना है एवं पत्रकार तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकारों की आवाज को बुलंद करना है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks