उपचुनाव RLD प्रत्याशी श्रीमती मिथलेश पाल जी की प्रचंड जीत


जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल शमीम अहमद अल्वी के नेंतृत्व में मीरापुर विधानसभा उपचुनाव RLD प्रत्याशी श्रीमती मिथलेश पाल जी की प्रचंड जीत होने पर राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार!

कासगंज:- दिनांक 23/11/2024 दिन शनिवार स्थान जिला कार्यालय राष्ट्रीय लोकदल इंदिरा मार्केट माल गोदाम रोड कासगंज पर जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकल शमीम अहमद अल्वी के नेंतृत्व में मीरापुर विधानसभा उपचुनाव में RLD प्रत्याशी श्रीमती मिथलेश पाल जी के विजयी होने पर राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया!
वहीं जिला कार्यालय राष्ट्रीय लोकदल इंदिरा मार्केट मालगोदाम रोड कासगंज पर खुशी का इजहार करने वालों में प्रमुख रूप से उपस्थित जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी,जिला महासचिव कासगंज अफजल अव्वासी, रफत खान, शावू खान, सुखबीर सिंह बघेल, बसंत कुमार ,अभय वर्मा,योगेश कुमार उपाध्याय सहित आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे!

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks