गैंगस्टर एक्ट का फरार अभियुक्त गिरफ्तार

गैंगस्टर एक्ट का फरार अभियुक्त गिरफ्तार।
थाना कासगंज के अन्तर्गत पंजीकृत मुअसं 559/24 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे अभियुक्त जयप्रकाश पुत्र बच्चूसिंह निवासी किशनपुर थाना टप्पल जिला अलीगढ़ को अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान के नेतृत्व में थाना प्रभारी कासगंज लोकेश भाटी और उनकी टीम द्वारा बरेली मथुरा मार्ग पर ग्राम बादाम पुर के पास से गिरफ्तार कर लिया , उक्त अभियुक्त पर 15,000का इनाम भी घोषित बताया जाता है।
नाबालिग को बहला फुसलाकर कर ले जाने वाला गिरफ्तार।
थाना सोरों के अन्तर्गत मुअसं 137(2)/87/64 बीएन एस व 3/4 पोक्सो एक्ट में वांछित हरिओम सैनी पुत्र गुड्डू सैनी निवासी मौ.कटघर ,महमूलागंज , थाना कटघर , मुरादाबाद को पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में थाना प्रभारी सोरों जगदीश प्रसाद और उनकी टीम द्वारा गंगा पुल के पास से गिरफ्तार किया जाना बताया जाता है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks