नाथ कॉरिडोर में आने वाले मार्गों के सौंदर्यीकरण की योजना ,  सात प्रमुख शिव मंदिरों को जोड़ने का कार्य होगा जल्द

थीम पेंटिंग, फोकस वॉल, चौराहों एवं द्वारों का सौंदर्यीकरण, ओवरब्रिज के नीचे के स्थानों का होगा सौंदर्यीकरण व ब्रिज के ऊपर लगेगी फोकस लाइटें

बरेली :: 21 नवम्बर। कमिश्नर सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में आज नाथ नगरी कॉरिडोर परियोजना की बैठक कमिश्नरी स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।

बरेली के 7 प्रमुख शिव मन्दिरों को जोड़ते हुए 32 किमी0 लम्बाई में नाथ कोरिडोर का विकास किया जा रहा है। बैठक में अवगत कराया गया कि 7 शिव मन्दिरों पर पर्यटन सुविधाओं के विकास व नाथ कोरिडोर परियोजना मार्ग पर साइनेज, फोकस वॉल, मैप लोकेटर आदि लगाने के लिए 75 करोड़ की धनराशि परियोजना के अन्तर्गत स्वीकृत हुई है।मन्दिरों पर पर्यटक सुविधाओं के विकास के अतिरिक्त परियोजना के अन्तर्गत 32 किमी0 लम्बे नाथ कोरिडोर मार्ग का भी सौन्दर्यीकरण किया जाना है। इस संबंध में बैठक में मंडलायुक्त द्वारा निर्देश दिये गये कि नाथ कोरिडोर को 7 जोनों में बाँटा जाए और एक जोन का विकास एक शिव आधारित थीम पर किया जाए। परियोजना के अन्तर्गत निजी व सरकारी संस्थाओं/विभागों की दीवारों पर शिव की संकल्पना पर आधारित वॉल पेटिंग करने, विभिन्न स्थानों पर फोकस वॉल बनाने व ओवर ब्रिजों के नीचे लैण्ड स्केपिंग करने, लाईटिंग करने व पेटिंग करने हेतु स्थलवार कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये गये।

कोरिडोर मार्ग पर आने वाले चौराहों व रोटरी का विकास भी शिव प्रतीकों के आधार पर करने के निर्देश दिये गये। नाथ कोरिडोर की संकल्पना के विकास में जन सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु भी प्रयास करने के निर्देश दिये गयें नाथ कोरिडोर के अन्तर्गत किये जा रहे विकास कार्यों के अनुरक्षण हेतु शहर के प्रतिष्ठत नागरिको, उद्यमियों व विभिन्न सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों को भी जोड़ने के निर्देश दिये गये। परियोजना में जन सहभागिता सुनिश्चित होने से जन सामान्य का जुड़ाव परियोजना से होगा तथा परियोजना के अनुरक्षण व संरक्षण में भी लोग सहयोग करेंगे। बैठक में यह भी निर्देश दिये गये कि जोनवार कराये जाने वाले विभिन्न कार्यों का चिन्हीकरण करते हुए उन्हें पूरा करने हेतु विभागवार जिम्मेदारी तय की जाए ताकि परियोजना को एकीकृत रूप में विकसित किया जा सके। सम्पूर्ण कार्यों की कार्ययोजना के साथ एक सप्ताह के बाद सभी संबंधित विभागों के साथ पुनः समीक्षा बैठक करने के भी निर्देश दिये गये।

बैठक में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, बी0डी0ए0 उपाध्यक्ष मनिकण्डन ए0 व विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग, कैन्टेन्मेन्ट बोर्ड, पयर्टन विभाग, नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे ।।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks