
बरेली :: आज दिनांक 20/11/24 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक यातायात अकमल खां के पर्यवेक्षण मे सैटेलाइट चौराहा, गन्ना मिल, बीसलपुर चौराहा रुहेलखंड चौकी सत्यप्रकाश पार्क पर चारो जोन प्रभारियों क्रमशः टीआई मनीष कुमार शर्मा, टीआई शैलेन्द्र सिह,टीआई विपिन राघव, टीएसआई विनीत शर्मा के नेतृत्व में यातायात पुलिस की टीमों द्वारा अवैध आटो ,टेम्पो स्टैंड के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की गई , अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात ने गन्ना मिल, चौपला चौराहे,सैटेलाइट चौराहे पर स्वयं मौजूद रहकर अभियान के अन्तर्गत कडी कार्यवाहक करायी गई ,कार्यवाही के दौरान नियमो के विरुद्ध यातायात बाधित कर रहे,निर्धारित संख्या से अधिक सवारी ढो रहे करीब 12 आटो,टेम्पो, ई -रिक्शा को नियमानुसार सीज किया गया और ऐसे ही करीब 235 वाहनों के चालान कियें गये! उल्लेखनीय है अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात महोदय द्वारा चौपला पुल पर एक आटो चालक द्वारा क्षमता से अधिक स्कूली बच्चों को ढोने पर ऑटो को सीज कराकर बच्चों को अलग अलग ई-रिक्शा मे यातायात पुलिस के कर्मचारीगण की सुरक्षा मे सकुशल उनके घर भिजवाया गया! इसके अतिरिक्त गन्ना मिल पर एसपी ट्रैफिक महोदय ने ऑटो,टेम्पो चालकों की समस्यायें सुनकर समाधान का आश्वासन दिया व यातायात नियमों से अवगत कराया ।।