जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई सम्पन्न

टीकाकरण हेतु लोगों को जागरूक करने के दिये गये निर्देश

बरेली :: जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक विकास भवन स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में टीकाकरण में शत प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति, वी0एच0एस0एन0डी0 की मॉनिटरिंग, वेब मोबिलाइजेशन, जे0एस0वाई0 के भुगतान, संस्थागत प्रसव, आशा संगिनी के भुगतान, आभा आईडी, चिकित्सालय व्यय, ई संजीवनी, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रमों आदि की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

 बैठक में डी0एच0एस0 में प्रस्तुत प्रस्ताव पर समिति द्वारा सहमति दी गयी तथा परिवार कल्याण व राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम आदि के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए गये।

बैठक में कम वैक्सीनेशन वाले क्षेत्रों में टीकाकरण कराने हेतु लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिये गये।

बैठक में एमओआईसी भोजीपुरा से ए0एन0एम0 राजकुमारी के बारे में जानकारी ली गयी, जिस पर बताया गया कि एएनएम द्वारा अपने कार्य मे सुधार लाते हुए आभा आईडी तथा टीकाकरण मे अच्छा कार्य किया है।

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि संचारी रोग हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया है, संचारी रोग में विगत वर्ष के सापेक्ष केसस कम आने पर स्वास्थ्य विभाग को बधाई दी गयी।

बैठक में नियमित टीकाकरण की समीक्षा की गयी और निर्देश दिये गये कि जिन आशाओं के भुगतान लंबित है उन्हें अनिवार्य रूप से भुगतान कर दिया जाये। आशाओं की बैठक कर कार्य करने हेतु प्रेरित करें तथा लापरवाही करने वालों के विरूद्ध चेतावनी जारी करने के भी निर्देश दिये गये।

बैठक में जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा करते हुये पाया कि कुछ विकास खण्डो में संस्थागत प्रसव कम है, जिस पर विकास खण्ड मझगवां व बहेड़ी में संस्थागत प्रसव में प्रगति लाने के निर्देश दिये गये।

बैठक में जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड में सबसे ज्यादा पुराने जे0एस0वाई0 के लंबित भुगतान की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये।

बैठक में आभा आई0डी0, आयुष्मान कार्ड की समीक्षा करते हुये लक्ष्य के अनुरुप आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के निर्देश दिये गये।

बैठक में क्षय रोग अधिकारी को निर्देश दिए गए कि जो लोग टीबी से ग्रसित हैं उनसे दूरभाष पर संपर्क कर बुलाया जाए तथा उनका निशुल्क उपचार उचित प्रकार से किया जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 विश्राम सिंह सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks