मुजफ्फर नगर के अक्षय कुमार ने जीती बटेश्वर मैराथन,

आगरा,मुजफ्फर नगर के अक्षय कुमार ने जीती बटेश्वर मैराथन, मिला एक लाख का पुरस्कार, सादाबाद के अवधेश चौधरी दूसरे तथा शिकोहाबाद के रवीश यादव तीसरे स्थान पर रहे, पूर्वमंत्री अरिदमन सिंह ने मैराथन का किया उदघाटन, पूर्वमंत्री रामसकल गुर्जर ने किया पुरस्कार वितरण, दोनों ने खेलों के बेहतर आयोजन के लिए जिला पंचायत को सराहा।
बाह। जिला पंचायत ने रविवार को बटेश्वर मैराथन का आयोजन कराया। बाह से बटेश्वर तक हुई दौड़ को अपने प्रतिद्वंदियों को काफी पीछे छोड़ कर मुजफ्फर नगर के फूलत गांव के अक्षय कुमार ने जीत लिया। जबकि सादाबाद के अवधेश चौधरी दूसरे तथा शिकोहाबाद के बिजौली गांव के रवीश यादव तीसरे स्थान पर रहे। बटेश्वर मैराथन के लिए 54 एथलीटों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिनमें से 34 ने प्रतिभाग किया। रविवार की सुबह मैराथन शुरू होने से पहले एथलीटों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। दोपहर बाह के हरप्रसाद राजाराम आदर्श इंटर कॉलेज से पूर्वमंत्री अरिदमन सिंह, रामसकल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने हरी झंडी दिखा कर मैराथन का शुभारंभ किया। अरिदमन सिंह ने बेहतर खेल प्रतियोगिताओं के लिए जिला पंचायत की सराहना की और कहा कि आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाएं प्रोत्साहित होंगी। बटेश्वर खांद पर करीब 7 किमी की मैराथन का समापन हुआ। समापन समारोह में पुरस्कार वितरण करते हुए पूर्वमंत्री रामसकल गुर्जर ने बटेश्वर के खेल मेले के बेहतरीन आयोजन के लिए जिला पंचायत और तीर्थ विकास के लिए प्रदेश सरकार की तारीफ की। विजेता मुजफ्फर नगर के अक्षय कुमार को एक लाख रुपये, दूसरे स्थान पर रहे अवधेश चौधरी को 21 हजार रुपये, तीसरे स्थान पर रहे रवीश यादव को 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा चौथे स्थान पर रहे फिरोजाबाद के नरायन हरी, पांचवे स्थान पर रहे इटावा के मोहित कुमार, छठवे स्थान पर रहे फरैरा के शिवम, सातवे स्थान पर रहे शिकोहाबाद के सचिन, आठवे स्थान पर रहे फिरोजाबाद के विष्णु को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने निर्णायकों कैप्टन रामनरेश कठेरिया, अरुण दुबे, कृपा नरायन शर्मा, अल्केन्द्र जादौन, आदिल वेग मिर्जा, सर्वदमन सिंह भदौरिया, बीटू भदौरिया, सूर्यप्रताप सिंह, रजत भदौरिया, पुलकित भदौरिया को सम्मानित किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान, सौदान सिंह भदौरिया, महेश कठेरिया, भाव सिंह नरवरिया, सहवीर दिवाकर, देवेन्द्र शर्मा, शिव कुमार शर्मा, अपर मुख्य अधिकारी उमेश चंद, मेला प्रभारी देवेंद्र सिंह, जेई अरुण शर्मा, धारा सिंह आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks