मणिपुर में CM बीरेन सिंह के घर पर भीड़ ने किया हमला, सात जिलों में इंटरनेट बंद

मणिपुर से इस वक्त की बड़ी खबर!

मणिपुर में CM बीरेन सिंह के घर पर भीड़ ने किया हमला, सात जिलों में इंटरनेट बंद

मणिपुर में फिर हिंसा शुरू हो गई है। इसी कड़ी में शनिवार को मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के घर पर हमले की खबर आई है। अचानक ही CM बीरेन सिंह के आवास पर भीड़ पहुंच गई है। इससे पहले भीड़ ने एक महिला विधायक का पीछा किया गया था, जिसे पुलिस ने अपनी वैन में बैठा कर बचा लिया था।

जबकि कई विधायकों के घरों, संपत्तियों को जला दिया गया और नष्ट कर दिया गया। जिरीबाम जिले में तीन लोगों की हत्या के लिए न्याय की मांग को लेकर राजधानी में विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद मणिपुर सरकार ने शनिवार को इंफाल में कर्फ्यू लगा दिया और सात जिलों में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दीं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks