
बरेली :: साहूकारा निवासी आशीष अग्रवाल द्वारा बड़ा बाजार में बहुमंजिला मार्केट के निर्माण का पंजीयन नहीं कराने तथा उक्त निर्माण पर लेबर उपकर नहीं वसूलने से संबंधित एक शिकायती पत्र 18 अक्टूबर 2024 को सचिव, उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्नीनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, गोमती नगर, लखनऊ को भेजा था| जिस पर सचिव द्वारा संज्ञान लेते हुए उप श्रमायुक्त, बरेली क्षेत्र, बरेली को उक्त शिकायत प्रेषित कर उपकर निर्धारण अधिकारी एवं उपकर संग्रहण अधिकारी के स्तर से नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया हैं ।।
