
बरेली :: फरीदपुर स्थित पूर्ण आवासीय विद्यालय मानस स्थली स्कूल में बच्चों ने कार्तिक पूर्णिमा ब गुरुनानक जयंती पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार त्रिपाठी ने गुरु नानक देव जी जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी शिक्षा आज भी उतनी ही प्रासंगिक है जितनी उस समय रही होगी, उनकी शिक्षा में ही सेवा और संस्कार का संदेश छुपा हुआ है ।।इस अवसर पर विद्यालय परिसर में छात्राओं स्पर्श दीप कौर ,जसलीन कौर, सिमरनजीत कौर, जसकरण कौर व जसलीन कौर द्वारा जपजी साहब का पाठ का किया गया। छात्र समर दीप सिंह ने गुरु नानक देव जी के जीवन और शिक्षाओं के बारे में विस्तृत रूप से प्रस्तुतीकरण किया। परिसर में सभी छात्र एवं छात्राओं को प्रसादा का वितरण किया गया ।कार्यक्रम का संचालन छात्रा खुशप्रीत कौर ने किया। शिक्षिका शैलजा गोयल तथा शिखा गोयल ने भी कार्तिक पूर्णिमा एवं गुरु नानक जयंती पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यालय में कार्यक्रम संपन्न होने के उपरांत सभी छात्र फरीदपुर स्थित गुरुद्वारे गए वहां छात्रों ने सेवा कर लंगर में भोग प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त विद्यालय परिवार सहित सरदार नरदीप सिंह ,चंचल सिंह, रंजन उपाध्याय, हरबंस सिंह,आदित्य मिश्रा एवं पिंकी गंगवार की प्रमुख भूमिका रही।