कार्तिक पूर्णिमा के महापर्व पर शारदा नदी में लाखों श्रद्धालुओं ने किया स्नान दान व लगाई डुबकी

लखीमपुर खीरी। के पलिया कला निकट शारदा नदी में कार्तिक पूर्णिमा के महापर्व पर शुक्रवार को ब्रह्म मुहूर्त से ही लाखों श्रद्धालुओं ने शारदा नदी के तट पर पहुंचकर स्नान दान शुरू किया जो दोपहर बाद तक चलता रहा साथ ही ऐतिहासिक पर्व पर लगने वाले मेले का भी लुफ्त उठाया।
इसके अलावा मेले में उपस्थित लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा दृष्टि को देखते हुए पलिया CO व पलिया कोतवाल मनबोध तिवारी, चंदन चौकी कोतवाल भीरा कोतवाली पुलिस स्टाफ व पलिया चार नंबर हलका इंचार्ज मय स्टाफ पलिया कला CO की देखरेख में सुरक्षा व्यवस्था रही चाक चौबंद।
श्री कुल परिवार के पीठाधीश श्री गोविंद माधव जी द्वारा हर साल की तरह एक हफ्ता पहले से हवन पूजन कार्यक्रम चलता रहा।
शारदा नदी में नहाने के लिए पलिया बलदेव वैदिक विद्यालय के प्रबंधक राजा भैया द्वारा अपने संगठन द्वारा बनाया गया सीढ़ियां व स्नान करने के लिए सारी व्यवस्थाएं पहले से ही करवा दिया था वहीं मेले में मौजूद रहे पूर्व विधायक विधानसभा निघासन माननीय सतीश अजमानी जी रहे मौजूद शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुआ कार्तिक पूर्णिमा स्नान दान व मेला पूरे क्षेत्र के महिला पुरुष बच्चे सभी स्नान दान करके मेले का उठाया लुफ्त।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks