संत सरकार में गोवंश ही हो रहे दुर्दशा का शिकार.

एटा ब्रेकिंग…

साहब जरा कोई इधर भी ध्यान दो।…

संत सरकार में गोवंश ही हो रहे दुर्दशा का शिकार.

इसका जीता जागता सबूत आपको फोटो वीडियो में दिख रहा होगा।

*एटा कासगंज रोड पर बालाजी ढाबा एंड रेस्टोरेंट से 100 मीटर दूरी पर एक मृत सांड की हो रही है दुर्दशा।

देखने से प्रतीत होता है सांड को लगभग तो दिन मरे हुए बीत चुके हैं।

मरे हुए सांड को हजारों लोगों की आंखों ने देखते हुए भी एक पल भी नहीं सोचा।

किसी ने मृत सांड के क्रिया कर्म की जहमत उठाना उचित नहीं समझा।

आपको अवगत करा दें कि एटा कासगंज के मुख्य मार्ग पर दो दिन से मृत सांड के पड़े होने के बावजूद भी जनपद में गोवंश के नाम पर अनेकों संगठन होने के बावजूद भी उनकी कार्य शैली पर प्रश्न चिन्ह लगाता है

अनेकों संगठन कितना काम धरातल पर करते हैं।

रोड पर चलते राहगीरों से जब बात की तो उन्होंने कहा कि भैया सूचना देते हैं पर कोई आता नहीं है।

तो जनपद के सभी गोवंश का नाम लेकर कार्यरत संगठनों पर उंगली उठाना लाजिमी होगा

अगर समय पर मृत सांड को नहीं हटाया गया तो राहगीरो के लिए रोड से निकलना दूभर हो जाएगा।

अब देखना होगा कौन संगठन या कौन प्रशासनिक अधिकारी खबर के बाद संज्ञान लेता है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks