
लखीमपुर खीरी।पलिया विधानसभा के विधायक रोमी साहनी को जेल समिति का सदस्य बनाए जाने पर कार्यकर्ताओ में खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार।
पलिया विधानसभा से तीसरी बार बने विधायक रोमी साहनी की पार्टी प्रति मेहनत व लगन को देखकर उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश जेल समिति का स्थाई सदस्य बनाया है।जिससे पूरे जनपद के साथ स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओ व उनके शुभ चिंतको ने खुशी जाहिर करते हुए मुंह मीठा कराकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जताया आभार।