14 वर्षीय किशोर को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को किया सुपुर्द

एटा–”ऑपरेशन मुस्कान” के तहत, थाना थाना सकरौली पुलिस द्वारा घर से नाराज होकर कहीं चले जाने वाले 14 वर्षीय किशोर को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को किया सुपुर्द।

घटनाक्रमनुसार- दिनांक 11.11.24 को थाना सकरौली पर सूचना प्राप्त हुई कि एक 14 वर्षीय किशोर अपने घर से नाराज होकर कहीं चला गया है। इस सूचना पर थाना सकरौली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये किशोर को तलाश करने के लिए टीम गठित कर सकुशल बरामद किया गया। किशोर को परिजनों के सुपुर्द कर उनके चेहरे पर लौटाई “मुस्कान”। सकरौली पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित कार्यवाही की परिजनों सहित आमजन द्वारा भूरि–भूरि प्रशंसा की गई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks