
एसएसपी, एएसपी (अपराध) ने साइकिल पर गश्त कर लिया कोतवाली नगर क्षेत्र का जायजा, किया कोतवाली नगर का निरीक्षण , दिऐ संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश , हडकंप
एटा ! जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था, जनता में पुलिस के प्रति विश्वास उत्पन्न करने के उद्देश्य एवं पुलिसकर्मियों की चौकसी जांचने के उद्वेश्य से आज मगंलवार की सांय एसएसपी श्याम नारायण सिंह सिविल ड्रेस में आम आदमी बनकर अपने साथ एएसपी (अपराध) योगेन्द्र सिंह को लेकर साइकिल की सवारी करते हुऐ शहर के भीड भाड बाले क्षेत्रो में गश्त पर निकले। गस्त के दौरान उनके द्वारा थाना कोतवाली नगर व पुलिस चौकी मेडिकल कालेज का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
एसएसपी श्याम नरायण सिह द्वारा बताया गया कि वह जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था, अपराधियों में खौफ, जनता में पुलिस के प्रति विश्वास उत्पन्न करने के उद्देश्य एवं पुलिस की सक्रियता और सतर्कता चेक करने निकले थे। इस दौरान सब कुछ ठीक-ठाक मिला है। आगे भी इस तरह का निरीक्षण करते रहेंगे। बहराहल शहर में साइकिल पर सवार होकर जब दोनो ही उच्चाधिकारी गश्त कर रहे थे तब मीडिया की तीसरी आंख भी उन पर बराबर नजर रख रही थी, परन्तु मीडिया ने उन्हें इस बात का कतई एहसास तक नहीं होने दिया ! बहराहल दोनो अधिकारियों को साइकिल पर गश्त करते हुऐ कुछ जानकार लोगों ने देखा तो वाकई उन्हे यह एहसास हुआ कि जब जिले के बडे आला अधिकारी आम जनता की सुरक्षा के लिए इतने संजीदा है तो उनके अधीनस्थों को भी इसका सबक लेकर जनमानस की सुरक्षा के लिए कडी कबायद करनी होगी !