
जनपद एटा
आज दिनांक 12.11.2024 को अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजकुमार सिंह , एसडीएम सदर श्री राजकुमार मौर्य, क्षेत्राधिकारी सदर श्री संजय कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी कृतिका द्वारा प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों सहित आगामी उर्स कासमी मेले के सम्बन्ध में थाना मारहरा पर पीस कमेटी मीटिंग आयोजित की गयी। सभी धर्मो से जुड़े संभ्रांत व्यक्ति मीटिंग में सम्मिलित हुए। सभी को मेले से संबंधित जरूरी दिशा निर्देश दिए गए साथ ही शासन द्वारा निर्गत आदेश निर्देशों से अवगत कराया गया।