
एटा,माननीय आयोग के निर्देशानुसार जनपद के समस्त बूथों पर 09 नवम्बर को विशेष अभियान दिवस का हुआ आयोजन
जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देशन में जनपद के समस्त पोलिंग स्टेशन पर आयोजित विशेष अभियान दिवस का अधिकारियों की टीम द्वारा किया गया निरीक्षण
अर्हता दिनांक 01.01.2025 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामाविलयों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 मे मतदाताओं की सुविधाओ को दृष्टिगत रखते हुए मा० भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कार्यक्रम जारी किया गया है
10 नवम्बर दिन (रविवार) को भी जिले के समस्त पोलिंग स्टेशन पर आयोजित किया जाएगा विशेष अभियान दिवस
सभी पात्र मतदाताओ से अपील है कि वह अपना नाम बढाने हेतु प्रारूप-6, नाम संशोधन हेतु प्रारूप-8, नाम अपमार्जन हेतु प्रारूप-7 में आपना आवेदन करने हेतु अपने से सम्बन्धित मतदेय स्थल पर पहुंचकर अधिक से अधिक में अपना नाम मतदाता सूची में नाम बढाने आवेदन कर सकते है।
18 से 19 वर्ष के युवाओ, युवतियों से विशेष अपील है कि वह अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करायें।