श्रद्धालुओं की बस हुई दुर्घटनाग्रस्त 56 यात्री घायल

गुजरात से चलकर हरिद्वार से अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं की बस हुई दुर्घटनाग्रस्त 56 यात्री घायल।

जिला शाहजहांपुर ।
उत्तर प्रदेश के
मीरानपुर कटरा! हरिद्वार से* अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं की बस कटरा के खुसरो कॉलेज के पास हुई दुर्घटना ग्रस्त। पुलिस के मुताबिक बस में लगभग 56 यात्री सवार थे। जिसमें लगभग सभी यात्री घायल हैं। आपको बताते चले आज सुबह प्रातः चार बजे हरिद्वार से चलकर अयोध्या के रामलाला के दर्शन को जारही श्रद्धालुओं की बस कटरा में खुसरो कॉलेज के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस थाना प्रभारी ओमशंकर शुक्ल अपनी टीम के साथ ने श्रद्धालुओं को तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जिनमें पांच श्रद्धालुओं की तबियत गम्भीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां उनका उपचार चल रहा हैं। ड्राइवर दुर्गेश सिंह राणावत ने बताया हम कल हरिद्वार से अयोध्या के लिए निकले थे जैसे ही हमारी बस कटरा से निकली की सामने एक रोडवेज बस खड़ी दिखाई पड़ी और पीछे से आ रहे ट्रक ने हमारी गाड़ी को ओवरटेक किया हमने अपने बस को नियंत्रण करने के लिए बहुत कोशिश की जबतक बस रोडवेज की बस में जा घुसी। और हमें बस दुर्घटना ग्रस्त हो गई।

यात्री नीता मैडम ने बताया हम सभी श्रद्धालुओं दीपावली की छुट्टी में अपने परिवार के साथ यात्रा पर निकले बेटे जपन व बिटिया गुड़िया परी भी साथ में हैं। दुर्घटना में बेटे व बिटिया के छोटे आईं हैं। अब हम अपने परिवार के साथ वापस लौटेंगे। आगे की यात्रा नहीं करेंगे क्योंकि कई बुजुर्गों के काफी चोट हैं जिसमें वो लोग अपने घर के लिए वापस जाएंगे। भाजपा विधायक डॉ वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने अस्पताल पहुंच कर श्रद्धालुओं का हाल चाल जाना और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही साथ सभी मरीजों को फल वितरण किया। ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र गुप्ता ने भी घटना के तुरन्त बाद अस्पताल पहुंच कर श्रद्धालुओं को हालचाल पूछा और उन्हें फल एवं भोजन की व्यवस्था कराई। ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र गुप्ता लल्ला ने सभी श्रद्धालुओं को भोजन की व्यवस्था कराई। और सभी का घटना के बाद सुबह से श्रद्धालुओं का हालचाल जानने घटना स्थल पहुंचे। बाद में अस्पताल में लगातार सुबह से सभी श्रद्धालुओं की सेवा में लगे हुए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ इरफान ने बताया सभी श्रद्धालुओं को लगातार उपचार किया जा रहा हैं। शुभ से अस्पताल की ओर से सभी श्रद्धालुओं को चाय बिस्किट वितरित किए। श्रद्धालुओं से मिलने पहुंचे सीओ अमित चौरसिया और एसडीएम जीत सिंह राय ने सभी का हालचाल जाना और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ को निर्देश में अस्पताल कर्मचारियों ने फल वितरण किया। उपचार के बाद यात्री अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks