घर में घुसकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

घर में घुसकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, रिपोर्ट निशा कांत शर्मा


एटा  जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य एसएसपी श्याम नारायण सिंह के निर्देशन तथा एएसपी राजकुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा थाना जलेसर पर पंजीकृत मु0अ0स0 – 377/2024 धारा 64/76/333/351(3) बी0एन0एस0 में वांछित चल रहे अभियुक्त केशव पुत्र रामचन्द्र निवासी गोपालपुर थाना जलेसर जनपद एटा को दिनांक 08.11.2024 को उसके घर ग्राम गोपालपुर से समय करीब 14.00 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त की गिरफ्तारी में प्र0नि0 सुधीर कुमार सिंह, उ0नि0 अभिषेक तौमर
का0 सुमित कुमार एवं का0 मनीष कुमार मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks