पुलिस अधीक्षक ने चोपन छठ घाट का किया निरीक्षण,दिए आवश्यक निर्देश

सोनभद्र
चोपन। छठ महापर्व के लिए चोपन स्थित छठ घाट पर तैयारियों का जायजा लेने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्रा, और एडिशनल एसपी कालू सिंह पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, घाट की सफाई, बैरिकेडिंग, गोताखोर की व्यवस्था और अन्य आवश्यक इंतजामों की बारीकी से जांच की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि घाट पर साफ-सफाई के साथ ही पूरे छठ घाट परिसरों मे पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। साथ ही महिला छठ व्रतियों की सुविधा के मद्देजनर पर्याप्त संख्या में चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए ताकि श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कहा कि जहां गहराई ज्यादा हो वहां पर मजबूत बैरिकेडिंग कराना सुनिश्चित करें ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। ज्यादा गहराई वाले जगहों पर इसके आगे जाना खतरनाक है की तख्ती लगवाना भी आवश्यक है ताकि सभी श्रद्धालुओं को स्पष्ट रूप से दिखाई दें। इसके साथ ही गोताखोरों की भी व्यवस्था की जाए। चेयरमैन उस्मान अली व अधिशाषी अधिकारी मधुसूदन जायसवाल ने घाट पर की गई तैयारियों और आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में अधिकारियों को जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को घाट पर भक्तों की सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष प्रबंध करने का आश्वासन दिया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks