
चोपन/ सोनभद्र – सोमवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत बर्दिया गांव में रेणु नदी में स्नान करते समय तीन किशोरियों के डुबने से हुई मौत में दो शव घटना वाले दिन साम तक बरामद कर लिया गया था किन्तु एक किशोरी का शव बरामद नहीं हो सका था तिसरी किशोरी सुनिता का शव मंगलवार को चोपन वैरियर स्थित बजरंग घाट पर बरामद हुआ मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया | गौरतलब हो कि सोमवार को बर्दिया गांव में उस समय मातम छा गया जब दो सगी बहनों संग तीन किशोरी रेणु नदी में स्नान करते समय डुब गई जिसके बाद हड़कंप मच गया सोमवार को देर साम तक दो शवों को बरामद कर लिया गया था वहीं मंगलवार को एसडीआरएफ की टीम नदी क्षेत्र में खोजबीन कर रही थी तभी सुचना मिला कि तिसरी किशोरी का शव बजरंग घाट पर उतराया हुआ है जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया|