हरियाणा में 27 IAS अफसरों का ट्रांसफर : एक जिले में 2 अधिकारियों को DC लगाया

फजीहत के बाद रिवाइज लिस्ट जारी की

हरियाणा सरकार ने दिवाली के बाद रविवार (3 नवंबर) को 27 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। 10 जिलों के DC भी बदले गए हैं। हिसार के DC प्रदीप दहिया का झज्जर ट्रांसफर किया गया है। हिसार में अनीश यादव को DC लगाया गया है। इससे पहले अनीश यादव हिसार में ADC के पद पर कार्य कर चुके हैं।
मानेसर नगर निगम के कमिश्नर अशोक कुमार गर्ग को गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर लगाया गया है। कुरूक्षेत्र के DC राजेश जोगपाल को को-ऑपरेटिव सोसाइटी हरियाणा का रजिस्ट्रार लगाया गया है। राजेश जोगपाल इससे पहले भी यह पद संभाल चुके हैं।
रोहतक के DC रहे अजय कुमार को गुरुग्राम का DC लगाया गया है। इसके अलावा झज्जर के DC शक्ति सिंह को स्टेट फेडरेशन ऑफ को-ऑपरेटिव शुगर मिल का एमडी लगाया गया है। वहीं गुरुग्राम विकास प्राधिकारी के सीईओ मुनीष शर्मा को चरखी दादरी के DC लगाया गया है।
इससे ऑर्डर से कुछ मिनट पहले, 28 IAS अफसरों की ट्रांसफर के ऑर्डर जारी हुए थे। जिसमें चरखी दादरी जिले में 2 अधिकारियों को DC लगाया गया था। कुछ ही देर में नई लिस्ट जारी कर दी गई।
4 दिन पहले भी किए थे ट्रांसफर
वहीं 4 दिन पहले सरकार ने कई जिलों के IPS अधिकारियों के तबादले किए थे। सरकार ने एक साथ 36 अधिकारियों के तबादले किए। जिन अधिकारियों का तबादला हुआ है उनमें महिला पुलिसकर्मियों के यौन शोषण का आरोप झेल रहे जींद के SP भी नाम शामिल हैं। उन्हें जींद के SP पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह राजेश कुमार को जींद SP की जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ ही 23 इंस्पेक्टरों को डीएसपी पद पर प्रमोट किया गया था।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks