हर्ष फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल करने वाला पकड़ा


एटा  जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा हर्ष फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल करने वाले अभियुक्त संजय पुत्र सन्तोष कुमार निवासी लालपुर थाना कोतवाली नगर एटा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0-502/24 धारा 125 बीएनएस व 30 आर्म्स एक्ट पंजीकृत थानास्तर से आवश्यक वैधानिक की जा रही है। बरामदगी में एक लाइसेंसी रायफल व एक खोखा कारतूस अभियुक्त से मिले है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्र0नि0 राजेश चौहान, उ0नि0 उदयवीर सिंह ,का0 विशाल चौधरी तथा का0 राहुल कुमार मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks