अज्ञात लोगों ने काटी किसान के तीन बीघा खेत मे लगी केले की फसल,पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर

लखीमपुर-खीरी। थाना पढुआ गांव निवासी राजू मौर्य के साढे तीन बीघा खेत में लगी लहलहाती केले की फसल को बीती रात किन्हीं अज्ञात लोगों ने काट डाला है l पीड़ित किसान ने कार्रवाई को लेकर थाना पुलिस को तहरीर दे दी है l
तहरीर में किसान राजू मौर्य ने बताया है कि गांव के पश्चिम उसके साढे तीन बीघा खेत में केले की फसल लगी थी जिसे शुक्रवार रात्रि गांव के ही कुछ लोगों ने रंजिशन काट डाला है l सुबह जब वह खेत पर फसल देखने गया तो केले की कटी फसल देखकर वह दंग रह गया l इस संदर्भ में एसओ निराला तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है मौका मुआयना कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई ह।ै फसल काटने वाले आरोपी जल्द ही दबोचे जाएंगे l

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks