हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत-रिपोर्ट,प्रद्युम्न कटियार

कैंसर बीमारी से पीड़ित है मृतक का पिता

बिल्हौर– खेत में खड़ी फसल मक्का में पानी लगा कर लौट रहे युवक की खेत में टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के पिहानी गांव निवासी 18 वर्षीय कुलदीप पुत्र मैकू लाल सोमवार देर रात अपने खेत में खड़ी मक्का की फसल की सिंचाई करने गया था। उसी समय उसके खेत से गुजरी हाई टेंशन लाइन का तार टूट कर खेत में गिर गया। तार के टूटते ही युवक लाइट को गया ,जानकर घर की तरफ जाने लगा। तभी वापस लौटते समय खेत के आसपास जानवरों से फसल की सुरक्षा के लिए लगाए गए कटीले तारों ने हाईटेंशन लाइन गिरने से मौजूद करंट की चपेट में आकर उसकी मौके पर मौत हो गई। कैंसर की बीमारी से पीड़ित युवक के बीमार पिता , तीन भाई और दो बहनों के परिवार के भरण पोषण करने का एकमात्र सहारा मृतक के साथ हुई घटना की खबर लगते परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के ही युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद मौके पहुंचे तहसीलदार अवनीश कुमार ने मृतक के परिवार को हर संभव मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया,

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks