
एटा 27 नवम्बर।विश्व हिन्दू परिषद गौ रक्षा विभाग के तत्वावधान में एक बैठक का आयोजन कैम्प कार्यालय शान्ति नगर एटा पर किया गया बैठक की अध्यक्षता विश्व हिन्दू परिषद गौ रक्षा विभाग के प्रान्त अध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने की।
बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री चौहान ने कहाँ कि उ.प्र में कुकुरमुत्तों की तरह उपज आये है गौ सेवा करने वाले संगठन लेकिन वह गौ सेवा के नाम पर दलाली में जुटे हुए हैं जिनका सिर्फ एक सूत्रीय कार्यक्रम है पैसा पैदा करना,ऐसा करने वालों को भगवान नरक मे भी जगह नहीं देगा जो कि पैसो के खातिर अपनी गौ माता को कटवा रहे हैं। सूत्रों द्वारा पता यह भी पता चला है कि कुछ लोग विश्व हिन्दू परिषद व आरएसएस का नाम लेकर गोवंशों की गाड़ियों को रोककर उनसे दलाली करते हैं तथा संगठन की छवि धूमिल करने का कार्य कर रहे है।
श्री चौहान ने कहाँ कि ऐसे लोगों के खिलाफ जिस दिन कोई ठोस सबूत मिल गया उसी दिन इन लोगों पर कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।सूत्रों द्वारा यह भी पता चला है कि यह फर्जी संगठनों के लोग मलावन टोल प्लाजा से लेकर पिलुआ थाने तक गाडिय़ों का पीछा करते हैं गाडी में चाहे गोवंश हो या और कोई जानवर हो।ऐसे लोग रात्रि के समय मे ही गौ सेवा करते हैं,गौ सेवा के नाम पर धन उगाई का ञधन्धा बना लिया है।
श्री चौहान ने कहाँ कि मै इस संबंध में शीघ्र ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय एटा से मिलकर वार्ता करके अवगत कराता हूँ।
बैठक में,आशीष फौजी,अतुल कुमार,अबनेंद्र राजपूत,हिमांशु बर्मा, विवेक राठौर,मोहित यादव, जितेंद्र कुमार, संजय सिंह,प्रवेश कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।