4कुलपतियों का कार्यकाल तीन माह की अवधि अथवा नियमित कुलपति की नियुक्ति अथवा अग्रिम आदेशों तक विस्तारित कर दिया है

—–
लखनऊः 21 अप्रैल, 2020
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर तथा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के कुलपतियों का कार्यकाल तीन माह की अवधि अथवा नियमित कुलपति की नियुक्ति अथवा अग्रिम आदेशों तक विस्तारित कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि प्रो0 अनिल कुमार शुक्ला कुलपति महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली का कार्यकाल 25 अप्रैल, 2020 को, प्रो0 श्रीनिवास सिंह कुलपति मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर का कार्यकाल 27 अप्रैल, 2020 को, प्रो0 विजय कृष्ण सिह कुलपति दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर का कार्यकाल 28 अप्रैल, 2020 को तथा प्रो0 राजा राम यादव कुलपति वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर का कार्यकाल 01 मई, 2020 को समाप्त हो रहा था।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks