जनपद एटा अपडेट

एसडीएम सदर राज कुमार मौर्य ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दीपावली के दृष्टिगत पटाखों, आतिशबाजी की अस्थायी दुकाने सुरक्षित स्थल पर न होने अथवा सावधानी पूर्वक संचालित न करने के कारण दुर्घटनाएं घटित होने की आशंका बनी रहती है।
चूंकि विगत वर्ष राजकीय इण्टर कालेज सकीट रोड पर अस्थाई आतिशबाजी की दुकानें लगायी गयी थी परन्तु वहां पर दुकानों की संख्या के दृष्टिगत भीड़ भी अधिक हो जाती है तथा जाम की स्थित उत्पन्न होती है। जिससे जन सामान्य को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पडता है।
उक्त समस्या को दृष्टिगत रखते हुए एसडीएम सदर द्वारा क्षेत्राधिकारी (पुलिस) नगर एवं मुख्य अग्नि शमन अधिकारी एटा के साथ राजकीय इण्टर कालेज सकीट रोड एटा एवं क्रिश्चियन इण्टर कालेज आगरा रोड एटा का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय यह निर्णय लिया गया है कि गत वर्ष की भांति राजकीय इण्टर कालेज सकीट रोड एटा पर तथा जन सामान्य की समस्याओं एवं शासन द्वारा निर्गत आदेश, नियमों का अक्षरशः अनुपालन कराने के उद्देश्य से क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इण्टर कालेज आगरा रोड पर भी आतिशबाजी, पटाखों की अस्थायी दुकानें लगायी जायेगी जिससे जाम की स्थिति से बचा जा सके एवं जनसामान्य को असुविधा न हो।