
एटा ! आज गुरूवार को अलीगढ कमिश्नर कार्यालय के सभागार में मडंल के जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक के दौरान कमिश्नर चैत्रा वी द्वारा मुख्यमंत्री डैस बोर्ड योजना के अन्तर्गत 108 एम्बुलेंस सेवा में एटा टॉप 5 में सैकेन्ड आने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमेश कुमार त्रिपाठी को अपने कर कमलों से प्रशस्ति पत्र भेटं कर सम्मानित किया गया है ! ञातव्य हो कि विगत माह जून 2024 से प्रदेश के अत्यधिक पिछडे जनपद एटा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था तथा दूसरे नम्बर पर जिला बलरामपुर रहा था ! फिर जौलाई में एटा टॉप 5 में तीसरे स्थान एवं पुन: माह अगस्त 2024 में एटा प्रथम तथा जिला बलरामपुर द्वितीय रहा एवं माह सितम्बर 2024 में जिला बलरामपुर प्रथम तथा एटा जनपद द्वितीय स्थान पर रहा है ! मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमेश कुमार त्रिपाठी को कमिश्नर चैत्रा वी द्वारा सम्मानित किऐ जाने पर जनपद एटा में संचालित 108 के स्टाफ कर्मियो में खुशी का आलम है !